प्रधानमंत्री पुरस्कार विजेता बहराइच DM से मिले योगी:मोनिका रानी को दी बधाई

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच 24 अप्रैल। प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सर्वाेच्च प्राथमिकता जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण, केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं से असंतृप्त व्यक्तियों का संतृप्तीकरण, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समुदाय की सहभागिता के साथ अभिनव पहल के तौर पर जिले में संचालित किये गये ‘‘सेवा से संतृप्तीकरण अभियान’’् के उत्कृष्ट कार्यान्वयन, विकसित भारत संकल्प यात्रा तथा आकांक्षी जनपद बहराइच के चर्तुमुखी विकास के लिए निर्धारित सूचकांकों में उत्कृष्ट उपलब्धि अर्जित करने पर 17वें लोक सेवा दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में देश के मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित होने वाली जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बुधवार को प्रदेश के . मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  से शिष्टाचार भंेट की।
शिष्टाचार भेंट के दौरान समग्र विकास श्रेणी में सिविल सेवा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री पुरस्कार से  सम्मानित होने पर  मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी व उनकी टीम को बधाई देते हुए सेवा से संतृप्तीकरण अभियान की संकल्पना और क्रियान्वयन के बारे में विस्तृत जानकारी ली।  मुख्यमंत्री ने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विकासपरक एवं जनकल्याणकारी, कार्यक्रमों एवं योजनाओं को गांव-गांव व जन-जन तक पहुंचाये जाने हेतु उत्साहवर्धन भी किया।


रिपोर्टर:नसीम खान


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top