बहराइच:एसपी आर एन सिंह ने किया मोतीपुर और रिसिया थाने का औचक निरीक्षण

Time India News 11
0


 टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच आज दिनांक 19.04.2025 को पुलिस अधीक्षक आर एन सिंह द्वारा नेपाल राष्ट्र के सीमावर्ती थाना मोतीपुर व थाना रिसिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, दौरान निरीक्षण महिला हेल्पडेस्क पर प्रार्थना पत्रों की पेंडेंसी की समीक्षा की गई व सभी प्रार्थना पत्रों को रजिस्टर पर चढ़ाकर उन पर विधिसम्मत कार्यवाही के उपरांत स्वयं थाना प्रभारी द्वारा फीडबैक लेने के लिए आदेशित किया गया, साथ ही फरियादियों/ आगंतुकों के साथ अच्छा व्यवहार करने और बैठने, पेयजल की समुचित व्यवस्था तथा शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। मालखाने के निरीक्षण के दौरान मालो को क्रमवार तथा वर्षवार लगाने के लिए बताया गया । मेस की साफ-सफाई रखने, फिक्स मेनू के तहत गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाने के लिए कहा गया । 


रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top