बहराइच शिक्षक समस्याओं के समाधान हेतु 01 मई को जनपद के शिक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर देंगे धरना

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच

बहराइच: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बहराइच के जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्ष मंत्री कोषाध्यक्ष व तहसील प्रभारियों की संयुक्त बैठक आज दिनांक 26 अप्रैल 2025 को जिला अध्यक्ष आनन्द कुमार पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई।जिसमें 01 मई 2025 को प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन को जोरदार और सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। जिला मंत्री विजय कुमार उपाध्याय ने बैठक का संचालन करते हुए बताया प्रदेश अध्यक्ष डॉ . दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों की अनेकों लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु बेसिक शिक्षकों के 14 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर 01 बजे से 4 बजे तक किया जाएगा तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा। 14 सूत्रीय मांगों में मुख्य रूप से 2005 के बाद नियुक्त सभी शिक्षकों को पुरानी पेंशन की बहाली करना , वर्षों से लंबित पदोन्नति की प्रक्रिया को शीघ्र संपादित करना, सभी प्रकार केअंतर्जनपदीय एवं अंतः जनपदीय स्थानांतरण , सभी शिक्षकों के लिए सामूहिक बीमा 10 लाख करना , विद्यालय की संचालन अवधि टाइम एवं मोशन के अनुसार ग्रीष्म कालीन प्रातः 7:00 बजे से 12:00 तक 

कार्यअवधि ( 5 घंटे किया जाना) , विकलांग शिक्षको हेतु दिव्यांग वाहन भत्ता हेतु आदेश निर्गत करना आदि शामिल है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षकों की तमाम मांगों जैसे पुरानी पेंशन , पदोन्नति , स्थानांतरण काफी दिनों से लंबित है शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई भी अधिकारी को रुचि नहीं है अब संघर्ष के बिना कुछ नहीं होगा। 

संयुक्त मंत्री मोहम्मद अदीब ने कहा कि 1 मई 2025 को सभी ब्लॉकों के शिक्षक व पदाधिकारी अपने ब्लॉक के बैनर के साथ सैकड़ों की संख्या में धरना में शामिल होकर अपनी आवाज को बुलंद करे। 

कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक एक जुट है और संघ के आवाहन पर हर स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार है।शिक्षको के प्रति सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़े।उपाध्यक्ष आसिफ अली ने कहा सरकार को शिक्षकों के साथ भेदभाव को छोड़ कर न्याय करना चाहिए। कैशलेस चिकित्सा सुविधा में सरकार ने शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। बैठक में सभी विकास खंड के अध्यक्ष मंत्री व तहसील प्रभारियों के साथ 1 मई को होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति बनती गई। बैठक में जरवल मंत्री विनय सिंह,कोषाध्यक्ष सुरेश सरोज, कैसरगंज मंत्री महेंद्र पाल सिंह,कोषाध्यक्ष उमाप्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृपा शंकर दुबे, फखरपुर अध्यक्ष सुखदराज सिंह, मंत्री तनवीर आलम, कोषाध्यक्ष चांचरीक पांडे, विशेश्वरगंज अध्यक्ष उमाकांत तिवारी,मंत्री अमित मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश यादव, पयागपुर विनोद कुमार पांडे, तेजवापुर अध्यक्ष भुवनेश्वर पाठक,मंत्री अनिल सिंह,कोषाध्यक्ष जय सुख लाल मिश्रा,महसी अध्यक्ष वि जनपदीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र अवस्थी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ओझा,शिवपुर अध्यक्ष मोहम्मद जुबैर मंत्री के के वर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मवीर भारती,बलहा मंत्री सौरभ बंसल, कोषाध्यक्ष फैज मोहम्मद, मिहीपुरवा अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता,मंत्री रवींद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र, नवाबगंज अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार वर्मा मंत्री सुग्रीव वर्मा,कोषाध्यक्ष रजनीश उपाध्याय, हुजूरपुर अभय राज मिश्रा, तहसील प्रभारी मिहीपुरवा प्रभात कुमार, नानपारा भारत शुक्ला, महसी ज्ञान प्रकाश पांडे, कैसरगंज मनीष मौर्य, पयागपुर राज कुमार पांडे, सदर देवेंद्र कुमार आदि अनेक शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार यादव ने दी

रिपोर्ट:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top