बहराइच: UP उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का डीएम एसपी ने लिया जायज़ा

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच 08 मार्च  उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश  ब्रजेश पाठक के 09 मार्च 2025 को प्रस्तावित जनपद आगमन कार्यक्रम के मद्देनज़र जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने कैसरगंज पहुंचकर रामलीला मैदान देवलखा, कैसरगंज स्थित हेलीपैड का निरीक्षण किया एवं सक्रिय सदस्य सम्मान स्थल एस.आर. लॉन तथा स्व. ठाकुर हुकुम सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कैसरगंज का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिय। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
हेलीपैड का निरीक्षण करते हुए डीएम व एसपी ने थ्री लेयर बैरिकेडिंग कराने तथा हेलीपैड के आस-पास फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। यहां पर डीएम व एसपी ने क्रू के सदस्यों के आवागमन तथा ठहरने की की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कार्यक्रम स्थल एस.आर. लॉन के निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम संयोजक मुकुट बिहारी वर्मा से समन्वय कर प्रतिभाग करने वालों की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त कर तद्नुसार बैठने एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। डीएम ने वीआईपी व अन्य वाहनों के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं पार्किंग की व्यवस्था तथा पर्याप्त साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल पर रूफटाप सिक्योरिटी भी सुनिश्चित की जाय। डीएम व एसपी ने सी.एच.सी. कैसरगंज के निरीक्षण के दौरान समुचित प्रबन्धन न होने पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि  उप मुख्यमंत्री  की समीक्षा बैठक के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित कराएं।उप मुख्यमंत्री, 09 मार्च 2025 को अपरान्ह 12ः30 बजे रामलीला मैदान देवलखा, कैसरगंज स्थित हेलीपैड पर पहुंचकर अपरान्ह 12ः45 बजे एस.आर. लॉन कैसरगंज में आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। मा. उप मुख्यमंत्री श्री पाठक अपरान्ह 01ः15 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कैसरगंज में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जनपद में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करेंगे। तदोपरान्त अपरान्ह 02ः25 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वी.आई.पी./नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने दी है।

रिपोर्टर: नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top