जिलाधिकारी:मोनिका रानी ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन सुबह व शाम 15-15 मिनट के लिए आईजीआरएस व सीएम डैशबोर्ड की अपने स्तर से स्वयं समीक्षा करें।

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच

बहराइच 25 फरवरी। आई.जी.आर.एस. जनसुनवाई प्रणाली के अन्तर्गत प्राप्त लम्बित/असंतुष्ट फीड की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन सुबह व शाम 15-15 मिनट के लिए आईजीआरएस व सीएम डैशबोर्ड की अपने स्तर से स्वयं समीक्षा करें। डीएम ने कहा कि शासन स्तर पर  मुख्यमंत्री  द्वारा स्वयं आईजीआरएस व सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की जाती है। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी सन्दर्भों का समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया जाय।
सर्वाधिक असंतुष्ट आख्या वाले विभागों की समीक्षा के दौरान डीएम ने समाज कल्याण, पंचायती राज, बेसिक शिक्षा, जल निगम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, बीडीओ व एडीओ (पं.), जिला विद्यालय निरीक्षक व उपायुक्त मनरेगा द्वारा आईजीआरएस/गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने से जिले की रैंकिंग प्रभावित होने पर डीएम ने कड़ी नाराज़गी जताते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि असंतुष्ट फीड बैक की स्थिति को 28 फरवरी तक समाप्त किया जाय। डीएम ने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को सचेत किया कि असंतुष्ट आख्या के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई करें अन्यथा उनके द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
आईजीआरएस सन्दर्भों की समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि प्रकरणों का निस्तारण इस तरह से किया जाय कि उनमें असंतुष्टि के मामले समाप्त हो जायें। इसके लिए डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतें प्राप्त होने पर स्वयं मौके पर जाकर शिकायतकर्ता की बात को सुने तथा आस-पास के लोगों से भी प्रकरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर समाधान कराएं। शिकायतों के निस्तारण के लिए की गई कार्यवाही का साक्ष्य भी रखा जाय। डीएम द्वारा निर्देश दिये गये कि जिन विभागों की श्रेणी ’ए’ है, ऐसे विभाग ‘ए’ प्लस श्रेणी में आने का प्रयास करें और ‘ए’ प्लस वाले यथास्थिति को बनाये रखें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top