UP:संविदा चालको परिचालकों को 01 जनवरी, 2025 से बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलेगा-दयाशंकर सिंह

Time India News 11
0

टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 
लखनऊ: 10 जनवरी, 2025 उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दयाशंकर सिंह ने आज बताया कि 01 जनवरी, 2025 से संविदा चालकों/परिचालकों को पुनरीक्षित दर से मानदेय का भुगतान उ0प्र0 परिवहन निगम द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि चालकों के मानदेय में 09 प्रतिशत एवं परिचालकों के मानदेय में 07 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है।परिवहन मंत्री ने बताया कि वर्तमान समय में चालकों एवं परिचालकों को 1.89 रूपये प्रति किमी0 की दर से मानदेय मिल रहा था जिसे बढ़ाकर क्रमशः 2.06 रूपये प्रति किमी0 एवं 2.02 रूपये प्रति किमी0 कर दिया गया है अर्थात चालकों के मानदेय में 17 पैसे प्रति किमी0 एवं परिचालकों के मानदेय में 13 पैसे प्रति किमी0 की वृद्धि की गयी है।निम्न क्षेत्रों के चालक, परिचालक के मानदेय यथावतपरिवहन मंत्री ने बताया कि नोयडा क्षेत्र के नगरीय सेवाओं एवं ग्रामीण सेवाओं के अलावा एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कौशाम्बी, साहिबाबाद एवं लोनी डिपो के चालक, परिचालक, गोरखपुर क्षेत्र की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित सोनौली, सिद्धार्थनगर एवं महराजगंज डिपो के संविदा चालक के अंतर्गत उपनगरीय सेवाओं के चालक परिचालक के मानदेय यथावत रखे गये हैं।चालको, परिचालकों के लिए नवीन उत्तम प्रोत्साहन योजनापरिवहन मंत्री ने बताया कि नवीन उत्तम प्रोत्साहन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए चालकों को दो वर्ष की निरन्तर सेवा एवं परिचालकों को 04 वर्ष की निरंतर सेवा जरूरी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वित्तीय वर्ष में उन्हें 288 दिन की डयूटी एवं 66000 किमी0 की दूरी पूर्ण किया जाना जरूरी है। जबकि इसके पूर्व लागू नवीन उत्कृष्ट योजना में 78000 किमी0 की दूरी पूर्ण किया जाना प्राविधानित था। इस प्रकार लगभग 12000 किमी0 की दूरी की सीमा कम की गयी है। इसके अतिरिक्त उस वित्तीय वर्ष मंे कोई दुर्घटना घटिन न हुई हो।

रिपोर्टर:नसीम खान




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top