बहराइच:पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही उदासीनता तथा स्वेच्छाचारिता बरतने पर उपनिरीक्षक व आरक्षी को निलम्बित कर विभागीय जांच के आदेश

Time India News 11
0

टाइम इंडिया न्यूज 11 बहराइच यूपी 

बहराइच पुलिस अधीक्षक आर, एन सिंह  शुक्रवार को एक उप निरिक्षक और 7 आरक्षी को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है। एसपी के इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है थाना मोतीपुर के चौकी जालिमनगर में दिनाँक 02/03.01.2025 की रात्रि में हुये एक्सीडेन्ट के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अंकित मुकदमे में विधिक कार्यवाही में बाधा डालने व प्रकरण से सम्बन्धित लोगों को परेशान करने, मानसिक संत्रास देने, पुलिस छवि को धूमिल करने व अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने व स्वेच्छाचारिता करने तथा अनुशासनहीनता बरतने आदि आरोपों के सम्बन्ध में आज दिनाँक 10.01.2025 को पुलिस अधीक्षक  द्वारा उ0नि0 दिनेश बहादुर सिहं, हे0का0 नरसिहं, हे0का0 रामानन्द, हे0का0 रामसुमेर, का0 गौरव कुमार, का0 धर्मजीत व का0 अवनीश कुमार थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को तत्कालिक प्रभाव से निलम्बित किया गया है । प्रकरण की जाँच अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  द्वारा की जा रही हैं। 

रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top