यूपी:पूर्वांचल विकास निधि के तहत बहराइच की एक परियोजना के लिए 71.73 लाख रूपये मंजूर

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

लखनऊ : 10 दिसम्बर 2024 प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांश) के तहत जनपद बहराइच की एक परियोजना के क्रियान्वयन के लिए 71.73 लाख रूपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गई धनराशि मुख्य विकास अधिकारी, बहराइच के निवर्तन पर रखी गई है। इस संबंध में जारी शासनादेश की प्रति मुख्य विकास अधिकारी, बहराइच को प्रेषित कर दी गई है।शासनादेश के अनुसार मंजूर की गई धनराशि से खरकटटानपुरवा सेतु में मुरलीपुरवा मार्ग के मध्य छुटीकड़ी का निर्माण कार्य कराया जायेगा। शासनादेश में यह भी कहा गया है कि यह धनराशि केवल इसी परियोजना पर ही मानक विशिष्टियों के अनुरूप व्यय की जायेगी। इसका उपयोग अन्य किसी प्रयोजन के लिए नहीं किया जायेगा। इससे इतर व्यय वित्तीय अनियमितता होगी, जिसका संपूर्ण दायित्व मुख्य विकास अधिकारी का होगा।


रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top