बहराइच:डीएम की अध्यक्षता में महसी में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Time India News 11
1

 

टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच 16 नवम्बर। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह नवम्बर के तृतीय शनिवार को तहसील महसी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक बृन्दा शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी महसी अखिलेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी रवि खोखर व अन्य अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए गए।
डीएम ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवसों में एक ही प्रकरण के सम्बन्ध में बार-बार प्राप्त होने वाले प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण के लिए जिला स्तरीय अधिकारी मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराएं।  डीएम द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि जनसमस्याओं का निस्तारण समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ करें। निस्तारण में अनावश्यक हीला-हवाली को अत्यन्त गम्भीरता के साथ लिया जाएगा।ग्राम मुंसियारी, पचदेवरी, तेजवापुर, कपूरपुर, मकरंदपुर, औराही इत्यादि ग्रामों से प्राप्त होने भमि से सम्बन्धित शिकातयों की सुनवाई के दौरान निर्देश दिया कि बैनामें के सापेक्ष ही भूमि का अमलदरामद कराया जाय नये शासनादेशों के अनुसार तहसीलदार स्तर से त्रुटि को दुरूस्त कराया जाय।
वृद्धावस्था पेंशन में केवाईसी से सम्बन्धित प्रकरणों की सुनवाई के दौरान डीएम मोनिका रानी ने प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि ईकेवाईसी के प्रकरणों को तत्काल निस्तारित करना सुनिश्चित करें। ईकेवाईसी हेतु लाभार्थी को अनावश्यक दौड़ाया न जाय तथा ईकेवाईसी की कार्यवाही पूर्ण करने बाद सम्बन्धित लाभार्थी को इसकी सूचना उसके व्हाट्सअप पर दे दी जाय। डीएम ने राजस्व, पुलिस एवं ग्राम्य विकास विभाग को निर्देश दिया कि अभियान संचालित कर चकमार्गों को अतिक्रमण से मुक्त कराते हुए दोबारा अतिक्रमण होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाय। डीएम ने तहसील प्रशासन को निर्देश दिया कि शीत ऋतु से पूर्व ही कंबल वितरण हेतु निर्धन एवं असहायत पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार कर ली जाय।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, ए.आर. को-आपरेटिव संजीव कुमार तिवारी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मंतरी भारद्वाज, प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पाण्डेय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बी.पी. सत्यार्थी, जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ व थानाध्यक्षगण मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि तहसील सदर बहराइच में प्राप्त 14 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 02, नानपारा में प्राप्त 58 के सापेक्ष 07, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 15 के सापेक्ष 02, पयागपुर में प्राप्त 69 के सापेक्ष 06, कैसरगंज में प्राप्त 92 के सापेक्ष 12 व महसी में प्राप्त 58 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 07 का मौके पर निस्तारण किया गया।

रिपोर्टर:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
  1. अपनी वेबसाइट को खूबसूरत बनाने के लिए कांटेक्ट करें. https://wa.me/919984162016

    जवाब देंहटाएं
एक टिप्पणी भेजें

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top