यूपी:महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा वन स्टाप सेन्टर एवं लोक बन्धु चिकित्सालय लखनऊ का निरीक्षण

Time India News 11
0


लखनऊः 09 अक्टूबर, 2024 दिनांक 09.10.2024 को प्रातः 11ः30 बजे मा. अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान द्वारा वन स्टॉप सेंटर, लखनऊ एवं लोकबन्धु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ का निरीक्षण किया गया। वन स्टॉप सेंटर, लखनऊ के निरीक्षण के समय हिंसा ग्रसित महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाएं एवं कार्यप्रणाली को देखा गया एवं एक ही छत के नीचे कार्यरत अलग-अलग यूनिट के कर्मचारियों से उनके कार्य को लेकर बातचीत की गयी। निरीक्षण की शुरूआत केन्द्र के रिसेप्शन एरिया से की गयी। तत्पश्चात् केस वर्कर यूनिट, फील्ड फैसिलिटेर यूनिट, महिला पुलिस रिपोर्टिंग चौकी, काउंसलिंग कक्ष, मेडिकल कक्ष, कैन्टीन, स्टोर रूम, अल्पावास गृह एवं केन्द्र में संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण कक्ष को देखा गया। इसके साथ ही कौशल विकास प्रशिक्षण से जुड़ी हुई घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं से भी बातचीत की गयी। महिलाओं के द्वारा बनाये गये टाई एण्ड डाई एवं छपाई के कपड़े के साथ ही साथ चल रहे ब्यूटी एण्ड वेलनेस के प्रशिक्षण से जुडी़ हुई महिलाओं के कार्य का निरीक्षण किया गया जिसकी मा. अध्यक्ष द्वारा सराहना की गयी।

लोकबन्धु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ के निरीक्षण में महिलाओं की चिकित्सीय स्थिति की जानकारी शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन, गर्भवती महिलाओं व अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध करायी जा रही उपचार व्यवस्था तथा टीकाकरण की वस्तुस्थिति की जानकारी की गयी निरीक्षण के दौरान गायनी ओ.पी.डी., ए.एन.सी. वार्ड, लेबर रूम, ओ.टी., पोस्ट नेटल वार्ड, बाल चिकित्सा वार्ड, पीडिया वार्ड, आई.सी.यू. वार्ड व मरीजों को दिये जान वाले दवाईयां एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया गया तथा एन.आई.सी. यूनिट में गम्भीर नवजात शिशुओं हेतु वेन्टीलेटर की सुविधा बढ़ाये जाने के निर्देश दिये गयें साथ ही समस्त वार्डा में भर्ती महिलाओं, शिशुओं का हाल चाल भी लिया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के प्रमुख वार्डा किचन, स्नानागार एवं शौचालय की सफाई तथा मरीजों को मिलने वाले खाने व उपचार की व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा0 राजीव कुमार दीक्षित जी ने बताया कि चिकित्सालय में आन्तरिक परिवाद कमेटी का गठन किया हुआ है, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा एवं आन्तरिक शिकायतों का त्वरित निस्तारण पर जोर दिया जाता है। इसके लिए मैट्रन कार्यालय के पास पिंक बॉक्स भी बनाया गया है, जिसका दैनिक अवलोकन किया जाता है और समय-समय पर प्रशिक्षण के माध्यम से अवगत भी कराया जाता है। किचन में उपस्थित रसोईयों से बनाये जा रहे भोजन के संबंध में जानकारी ली गयी एवं साफ-सफाई को परखा गया, जिसमें समस्त व्यवस्थायें सही पायी गयी तथा यह भी पाया गया कि चिकित्सालय में कार्यरत रसोई कर्मचारियों को मेडिकल हेल्थ चेकअप एवं टीकाकरण कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान आयोग की मा. सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या उपस्थित रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top