यूपी:बहराइच जिले के महराजगंज बाजार में रविवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के आरोपियों समेत 23 लोगों के मकान में नोटिस चस्पा किया गया है।

Time India News 11
0

 


उत्तर प्रदेश:बहराइच जिले के महराजगंज बाजार में रविवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के आरोपियों समेत 23 लोगों के मकान में नोटिस चस्पा किया गया है। इसको देखते हुए शनिवार सुबह से ही लोग अपना सामान घरों से सुरक्षित स्थान की ओर ले जा रहे हैं।

आपको बता दे हरदी थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार में मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव के दौरान हुई फायरिंग में रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।  पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से ऐसे 23 लोगों को चिन्हित कर नोटिस चस्पा किया गया है। इसमें हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद भी शामिल है। ऐसे में किराए पर रह रहे लोग अपना सामान बचाने के लिए उसे सुरक्षित स्थान की ओर ले जा रहे हैं। वही शनिवार सुबह से ही लोग अपना सामान ट्रैक्टर ट्रॉली और अन्य साधन से निकालने में लगे हैं। कुछ स्थानीय लोग भी समान निकाल रहे हैं। हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद समेत 23 घरों पर बुलडोजर चलेगा. महराजगंज में 23 घरों पर अवैध अतिक्रमण का नोटिस चस्पा किया गया है. 19 मुस्लिम घरों पर और 4 हिंदू समुदाय के मकानों पर नोटिस चस्पा किया गया है. सभी को तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top