बहराइच तहसील नानपारा में डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच 07 सितम्बर। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह सितम्बर के प्रथम शनिवार को तहसील नानपारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी अश्वनी पाण्डेय व पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रद्युम्न सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेन्द्र द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्त, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बी.पी. सत्यार्थी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद कुमार राय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ व थानाध्यक्षगण मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि तहसील नानपारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 82 प्रार्थना-पत्रों में 11, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 22 में 02, पयागपुर में प्राप्त 109 में 07, कैसरगंज में 102 में 06, महसी में 42 में 06, सदर बहराइच में 29 में 03 का निस्तारण मौके पर किया गया। तहसील महसी में अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव ने एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह के साथ जबकि अन्य तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ।

रिपोर्ट नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top