उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में मनरेगा कन्वर्जेंस से ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण किया जा रहा है।

Time India News 11
0


 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

लखनऊ: 22 सितम्बर, 2024

उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में मनरेगा कन्वर्जेंस से ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र जो किराये के मकान में चल रहे हैं,मनरेगा योजना के अंतर्गत बाल विकास विभाग व पंचायती राज विभाग के अभिसरण से आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य किया जा रहा है।उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाय व गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।
ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनरेगा योजनांतर्गत मनरेगा, बाल विकास विभाग, पंचायती राज विभाग के अभिसरण बीते वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1984 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। वहीं वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी ग्राम पंचायतों में निरंतर आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, इस वर्ष अब तक 626 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि 8,237 कार्य निर्माणाधीन हैं। इन आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के खेलने आदि की व्यवस्था भी की गई है। ध्यान रखा गया है कि कोई भी आंगनबाड़ी केन्द्र नेशनल हाईवे के बगल में ना बने।
आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग  जी0एस0 प्रियदर्शी ने बताया कि मनरेगा  कन्वर्जेंस से बीते 5 सालों में 12 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी केंद्रो का निर्माण किया जा चुका है।

रिपोर्ट:नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top