बहराइच कैसरगंज पीएम आवास सत्यापन में गड़बड़ी पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित,,,,

Time India News 11
0

 



बहराइच 02 सितम्बर। विकास खण्ड कैसरगंज के ग्राम पंचायत गोडहिया नं0-3 में वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत आवास चयन के समय सही तरीके से लाभार्थियों का सत्यापन न करने तथा उक्त के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु खण्ड विकास अधिकारी कैसरगंज द्वारा जारी पत्रों का उत्तर न देने पर जिला विकास अधिकारी राज कुमार द्वारा सम्बन्धित ग्राम विकास अधिकारी गुलाब सिंह को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर विकास खण्ड फखरपुर से सम्बद्ध कर दिया गया है। श्री कुमार ने बताया कि निलम्बित ग्राम विकास अधिकारी के विरूद्ध प्रस्तावित अनुशासनात्मक कार्यवाही में खण्ड विकास अधिकारी, बलहा को जांच अधिकारी नामित किया गया है।0

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top