बहराइच महिला से लूट को अंजाम देने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

Time India News 11
0

 


उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व एक महिला से हुई लूट का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बाइक सवार लुटेरे बजे चांद बाबू अपनी मां को लेकर फखरपुर थाना क्षेत्र के भकला मोड़ के पास पहुंचा तभी पीछे से दो अज्ञात व्यक्ति बाइक से आए और महिला के हाथ से रुपए भरा बैग छीन कर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि फखरपुर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू की। खुलासे के लिए सर्विलांस टीम भी लगाई गई आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल से बाइक की पहचान की गई। इसके बाद अपराधियों तक पहुंच गया उन्होंने बताया कि हुजूरपुर थाना क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी सुहेल खान पुत्र मुख्तार खान और जिया खान पुत्र इश्क ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों को फखरपुर थाना क्षेत्र के इटहुआ पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि बरामद बाइक और नकदी सीज कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top