उत्तर प्रदेश रामादल का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा जंतर-मंतर, सौंपा ज्ञापन

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच 

बहराइच। रामादल ट्रस्ट के तत्वाधान में बंगाल राज्य सरकार बर्खास्त कर राष्ट्रहित मे राष्ट्रपति शासन एवं रोहिंग्या बांग्लादेशी आतंकियों को बलपूर्वक भारत की सीमा से बाहर निकालने की मांग करते हुए 27दिवसीय मौन अनशन के बाद पूर्व घोषणा के अनुसार रामादल का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति महोदया और माननीय प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन दिया गया। जानकारी देते हुए रामादल उपाध्यक्ष पंडित अभिषेक चौबे ने बताया कि सनातन समाज और मानवता के लिए नरक बन चुके बंगाल राज्य के गौरवशाली इतिहास को कलंकित करने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पाप का घड़ा अब भर गया है जो किसी भी समय फूट सकता है। अपने ही राज्य की हिंसक घटनाओं को लेकर धरना प्रदर्शन करना यह सिद्ध करता है कि बंगाल राज्य की मुख्यमंत्री ने रोहिंग्या बांग्लादेशी आतंकियों के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है। कभी भी लग सकता है बंगाल में राष्ट्रपति शासन।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top