जनपद फिरोजबाद के तत्कालीन नायब तहसीलदार/प्रभारी तहसीलदार नवीन कुमार निलंबित

Time India News 11
0

 


लखनऊः 01 अगस्त, 2024
     अध्यक्ष, राजस्व परिषद डा0 रजनीश दुबे ने जनपद फिरोजबाद की तहसील सिरसागंज के तत्कालीन नायब तहसीलदार/प्रभारी तहसीलदार  नवीन कुमार एवं अन्य राजस्व अधिकारियों की मिली भगत से 6.24 हे0 भूमि हड़पने संबंधी प्रकरण में जिलाधिकारी फिरोजाबाद द्वारा प्रेषित आख्या के आधार पर संलिप्त पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही भी संस्थित की गयी है।
यह जानकारी अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त श्री टी0के0शिबु ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद फिरोजाबाद स्थित भूमि गाटा सं0-920/6.147 हेक्टेयर व गाटा संख्या-497/0.093 हेक्टेयर अर्थात कुल 6.24 हेक्टेयर को अन्य राजस्व अधिकारियों की मिली भगत से हड़पने संबंधी प्रकरण में प्रथम दृष्टया संलप्ति पाये जाने पर श्री नवीन कुमार को निलंबित किया गया है। इसी प्रकरण में राजस्व लेखपाल श्री अभिलाख सिंह तथा अन्य संलिप्त कर्मचारियों को तत्काल निलंबित करते हुए उनके विरूद्ध अनुशासनिक जांच आरंभ करने एवं सुसंगत धाराओं में आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश जिलाधिकारी, फिरोजाबाद को दिये गये हैं।


रिपोर्ट नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top