लखनऊ आबकारी विभाग नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गयी कार्यवाही

Time India News 11
0

 


जनपद लखनऊ में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 03/07/2024 की रात 9ः00 बजे से देर रात्रि तक ज़िला आबकारी अधिकारी लखनऊ के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षकों की तीन टीमों द्वारा शहर के विभिन क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानो पर मदिरा पीने और पीलाने वालों तथा रात्रि 10 बजे के पश्चात मदिरा बेचने वालों के विरुध अभियान चलाया गया। आबकारी निरीक्षक सेक्टर 1 तथा आबकारी निरीक्षक सेक्टर 12 की टीम द्वारा चाइना बाज़ार, तुलसी सिनेमा के निकट, तथा परिवर्तन चौक के आस पास के क्षेत्रों में कार्यवाही की गयी। आबकारी निरीक्षक सेक्टर 8, आबकारी निरीक्षक सेक्टर 10, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 व आबकारी निरीक्षक सेक्टर 7 की टीम द्वारा आलमबाग, श्रृंगार नगर मेट्रो स्टेशन के आस पास क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इसी क्रम में हनीमेन चौराहा, ग्वारी चौराहा, विभूतिखंड मायरस हॉस्पिटल के निकट पार्क के आस पास क्षेत्र में आबकारी निरीक्षक सेक्टर 2, आबकारी निरीक्षक सेक्टर 5, आबकारी निरीक्षक सेक्टर 6 तथा आबकारी निरीक्षक सेक्टर 4 की टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर पीने-पिलाने वालों व गुमटी आदि से छुपाकर देर रात तक बिक्री करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शराब की दुकानों के आस पास लगे ठेलो और ढाभो तथा स्टेशन व बस अड्डे के आस पास के इलाक़ों को विशेष रूप से चेक किया गया। अभियान के दौरान आबकारी नियमों का उल्लंघन करने वालों दो व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी। सार्वजनिक स्थानो पर पीने और पिलाने वालों तथा देर रात्रि तक शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top