बहराइच :ऑथेन्टिकेशन के माध्यम से कार्डधारकों की होगी ई-केवाईसी

Time India News 11
0

 


जनपद में राशनकार्ड लाभार्थियो के डाटाबेस में सीडेंड आधार नम्बर का समुचित वैलिडेशन नहीं हो पाने के कारण पात्र/अपात्र लाभार्थियों की पहचान तथा आधार ऑथन्टिकेशन से खाद्यान्न वितरण में आने वाली समस्याओं के निस्तारण ई-केवाईसी द्वारा किया जाना है। प्रदेश के समस्त राशनकार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी कराए जाने का अभियान माह जून, 2024 से कराया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए राशनकार्ड के समस्त सदस्यों का सहयोग नितान्त आवश्यक है।
उन्होनें बताया कि ई-केवाईसी अभियान के महत्वपूर्ण बिन्दु है, राशनकार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी का कार्य ई-पॉश मशीन के माध्यम से उचित दर विक्रेताओं के सहयोग से निःशुल्क कराया जाएगा। लाभार्थी अपनी निकटतम किसी भी उचित दर दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते है। ई-केवाईसी हेतु लाभार्थियों का बायोमेट्रिक ऑथेन्टिकेशन किया जाएगा।
ई-केवाईसी के साथ इस विकल्प के अन्तर्गत राशनकार्ड से मोबाईल नम्बर जोड़े जाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिसका उपयोग राशनकार्ड मुखिया द्वारा करते हुए मोबाईल नम्बर फीड/संशोधित किया जा सकेगा। इस मोबाइल नम्बर पर कार्ड पर प्राप्त होने वाला राशन का विवरण एस०एम०एस० द्वारा प्राप्त होगा। यदि किसी राशनकार्ड में मुखिया से परिवारजन का सम्बन्ध गलत प्रदर्शित है, तो उसे भी सुधारा जा सकेगा। इस संशोधन का अधिकार भी केवल राशनकार्ड के मुखिया को होगा। अन्य सभी राशनकार्ड सदस्यों को मात्र ई-केवाईसी ही कराना होगा। सभी राशनकार्ड परिवारी से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उचित दर दुकानों में पहुँचकर अपना ई-केवाईसी पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top