बहराइच 25 मृतकों के वारिसान के खातों में भेजी गई रू. 1.03 करोड़ की अहैतुक सहायता

Time India News 11
0

 

बहराइच 29 जून। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि जनपद बहराइच में 28 मई से 27 जून 2024 तक अन्तर्गत विभिन्न आपदाओं में 25 मृतको के 29 आश्रितों के खातों में हस्तान्तरित की गई रू. 01 करोड़ 03 लाख की धनराशि। इसके अलावा विभिन्न अग्नि दुर्घटनाओं में प्रभावित 31 व्यक्तियों को अहैतुक/गृह अनुदान/पशु सहायता के रूप में रू. 4.03=00 लाख की सहायता प्रदान की गई।
डीएम ने बताया कि तहसील नानपारा के ग्राम पाठकपुरवा में हुयी जनहानि में मृतक फूलन देवी के वारिस रामकुमारी पत्नी नन्हे को के खाते में रू. 04 लाख, तहसील मिहींपुरवा के ग्राम मोतीपुर में हुयी जनहानि में मृतक दौलतराम के 02 वारिसान प्रभाती लाल व संजय कुमार पुत्रगण हरि नरायन, निवासी ग्राम मोतीपुर के खाते में रू. 02-02 लाख तथा महसी के ग्राम गौरीशंकरपुरवा में मृतक किशन के वारिस गंगाराम पुत्र परमेश्वर के खाते में रू. 04 लाख की अहैतुक सहायता 28 मई 2024 को हस्तान्तरित की गई। तहसील मिहींपुरवा के ग्राम हरखापुर में मृतक सुलेखा की वारिस फुददी पत्नी प्रहलाद के खाते में रू. 04 लाख, तहसील नानपारा के ग्राम चौकसाहार में हुई जनहानि में मृतक अजय की वारिस पूजा पत्नी प्रमोद व मृतक दीपक की  वारिस श्रीमती फुलझारिया पत्नी प्रकाश के खाते में रू. 04-04 लाख तथा तहसील महसी के ग्राम नौबस्ता में हुई जनहानि में मृतक गोलू उर्फ दिनेश के वारिस मूलचन्द्र पुत्र शंकर के खाते में रू. 05 लाख की अहैतुक सहायता 01 जून 2024 को हस्तान्तरित की गई।
इसी प्रकार तहसील मिहींपुरवा के ग्राम राजापुरकलॉ में 03 व्यक्तियों की हुई जनहानि में मृतक मुस्कान की वारिस मरियम पत्नी मोहर्रम अली व मृतक ढोढ़े की वारिस बसन्ती पत्नी ढोढ़े एवं मृतक शरीफ के की वारिस किस्मतुल जहॉ पत्नी राजू के खाते में रू. 04-04 लाख, तहसील महसी के ग्राम पूरेबस्तीगड़रिया में हुई जनहानि में मृतक सोनी के 02 वारिसान कैसरजहॉ पत्नी अलीहसन व अली हसन पुत्र मैनुद्दीन के खाते में रू. 02-02 लाख, तहसील नानपारा के ग्राम गुरघुटटा में हुई जनहानि में मृतक मीरखॉ की वारिस आमना पत्नी जुगरू के खाते में रू. 04 लाख, ग्राम जूड़ा में हुई जनहानि में मृतक तारा सिंह के 03 वारिस गुरनाम सिंह, सतनाम सिंह, निर्मल सिंह पुत्रगण तारा सिंह के खातों में कुल रू. 04 लाख, तहसील सदर के ग्राम भगवानपुरमाफी में हुई 03 जनहानि में मृतक इमरान की वारिस सायरा पत्नी कलीम, मृतक गुफरान की वारिस शरीफुननिशॉ पत्नी रईस व मृतक नसीबा की वारिस शरीफुननिशॉ पत्नी रईस के खाते में रू. 04-04 लाख की अहैतुक सहायता 13 जून 2024 को हस्तान्तरित की गई।
तहसील सदर के मोहल्ला खत्रीपुरा में हुयी जनहानि में मृतक रियाज की वारिस तबस्सुम पत्नी सिराज व मृतक गुडडू उर्फ वकील अहमद की वारिस साहिबा पत्नी वकील अहमद तथा तहसील मिहींपुरवा के ग्राम चहलवा में हुई जनहानि में मृतक धीरज की वारिस कुसुमावती पत्नी छम्मू के खाते में रू. 04-04 लाख की अहैतुक सहायता 20 जून 2024 को हस्तान्तरित की गई। तहसील मिहीेंपुरवा में हुई जनहानि में मृतक रामनिवास की वारिस मायादेवी पत्नी अजीत कुमार, निवासी ग्राम फकीरपुरी, तहसील मिहीेपुरवा, मृतक विनोद की वारिस सोनी पत्नी विनोद कुमार, ग्राम मोतीपुर, मृतक सुनील की वारिस कलावती पत्नी द्वारिका, ग्राम कुकड़ीकुआ के खाते में रू. 04-04 लाख, मृतक वाहिद की वारिस जन्नतुल निशॉ पत्नी शाहीन हाशमी धर्मापुर व मृतक लवकुश की वारिस ज्ञानी देवी पत्नी बहाउ, ग्राम मझरा के खाते में रू. 05-05 लाख तथा तहसील नानपारा में हुई जनहानि में मृतक लौवा उर्फ जगमोहन की वारिस कृष्णा पत्नी जगमोहन, ग्राम बरदहा के खाते में रू. 04 लाख धनराशि अहैतुक सहायता के रूप में 27 जून 2024 को हस्तान्तरित की गई है।
तहसील मिहींपुरवा के ग्राम सोमईगौड़ी, गड़रियनपुरवा, जुगुनिया, में हुए अग्निकाण्ड से 04 व्यक्तियों को रू. 88,000-00 की अहैतुक/गुह अनुदान/पशु सहायता, तहसील नानपारा के ग्राम रखौना, रघुनाथपुर, अरनवा में हुए अग्निकाण्ड से 12 व्यक्तियों को रू. 72,000 की अहैतुक/गृह अनुदान, तहसील महसी के ग्राम हरदीगौरा, कौड़हा में हुए अग्निकाण्ड से 05 व्यक्तियों को रू. 62,500 की अहैतुक/गृह अनुदान/पशु सहायता तथा तहसील सदर के ग्राम खलीलपुर, कुसौर, धरसवॉ, सुहापारा में हुए अग्निकाण्ड से 05 व्यक्तियों को रू. 24,000 की अहैतुक/गृह अनुदान की सहायता 28 मई 2024 को हस्तान्तरित की गई है। इसी प्रकार भैंस की मृत्यु होने पर स्वामी प्रिंस तिवारी पुत्र जितेन्द्र तिवारी निवासी ग्राम रमपुरवा, मिहींपुरवा को रू. 37,500, दो भैंस की मृत्यु हो जाने पर स्वामी प्रदीप सिंह पुत्र कल्पराज को रू. 75,000 तथा 01 भैंस की मृत्यु हो जाने पर स्वामी मनीष पुत्र रमनलाल को रू. 37,500 की पशु सहायता प्रदान की गई जबकि ऑधी से हुई क्षति के फलस्वरूप 01 व्यक्ति को रू. 6,500 की सहायता प्रदान की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top