बहराइच :अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त 104 वाहनों के विरूद्ध हुई कार्रवाई अर्थदण्ड के रूप में वसूले गई 27.66 लाख की धनराशि

Time India News 11
0

 


बहराइच 05 जून। जिलाधिकारी मोनिका रानी एवं अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन/परिवहन पर प्रभावी अंकुश के लिए माह मई 2024 में संचालित किये जा रहे अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों अन्तर्गत 90 वाहनों का सीज़र, 14 का आनलाइन चालान किया गया। इस प्रकार कुल 104 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल रू. 27.66 लाख का अर्थदण्ड वसूल किया गया।
यह जानकारी देते हुए खान अधिकारी बहराइच मनीष कुमार ने बताया कि थाना खैरीघाट में 16 वाहन, थाना मटेरा में 15 वाहन, थाना रामगांव में 13 वाहन, थाना हुजूरपुर में 08 वाहन, थाना नानपारा मंे 06 वाहन, थाना कैसरगंज व हरदी में 05-05 वाहन, थाना कोतवाली देहात, रिसिया, रानीपुर व नवाबगंज में 04-04 तथा थाना फखरपुर व रूपईडीहा में 03-03 वाहनों के विरूद्ध अवैध खनन/परिवहन में संलिप्त होने पर कार्यवाही करते हुए कुल धनराशि रू. 27.66 लाख का अर्थदण्ड वसूला गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top