बहराइच आगनबाड़ी केन्द्रों में 30 मई से 15 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

Time India News 11
0


 

बहराइच 30 मई। तेज धूप एवं गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जनपद के अन्तर्गत संचालित समस्त आगनबाडी केन्द्रों में 30 मई 15 जून 2024 ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। डीएम मोनिका रानी ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 03 से 06 वर्ष के बच्चें आते है। बच्चों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाये जाने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केन्द्रों में 30 मई से 15 जून 2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
डीएम ने बताया कि अवकाश अवधि में समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं द्वारा लाभार्थियों को वजन, गृह भ्रमण, पोषण ट्रैकर पर फीडिंग, निर्धारित कैलेण्डर के अनुसार सामुदायिक गतिविधियों, वीएचएसएनडी सत्र, आरबीएसके टीम द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की जाँच, संदर्भन के साथ-साथ ड्राई राशन (टीएचआर) का वितरण तथा अन्य शासकीय एवं विभागीय कार्य नियमित रूप से सम्पादित किये जायेंगे। डीएम ने सभी सम्बन्धित कार्मिकों को निर्देश दिया है कि अवकाश अवधि में कोई भी कार्मिक सक्षम स्तर से अवकाश स्वीकृत कराये बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top