बहराइच ओलावृष्टि एवं वर्षा से फसलों की हुई क्षति के आंकलन का डीएम ने दिया निर्देश

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच

बहराइच 04 मार्च। जिले में पिछले एक दो दिनों में हुई बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुई क्षति का आंकलन करने के लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जिले के सभी उपजिलाधिकारी व तहसीलदारों को निर्देश दिया है कि 24 घंटे के अन्दर फसलों को हुई क्षति का आंकलन कर प्रभावित कृषकों को उनकी नष्ट फसल का मुआवजा दिलाने का प्रयास सुनिश्चित करें। डीएम ने उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि राजस्व लेखपालों से फसलों की क्षति का सर्वे करवाते हुए रिपोर्ट जिला कृषि अधिकारी को उपलब्ध करा दें। डीएम ने प्रभावित किसानों से अपेक्षा की है कि फसलों की हुई क्षति की शिकायत फसल बीमा कम्पनी के टोल फी नंबर 14447 पर दर्ज करा दें।
यह जानकारी देते हुए उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही ने बताया कि जिले के कृषि विभाग के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर फसल क्षति का आंकलन करने का निर्देश दिया गया है। श्री शाही ने किसानों को सुझाव दिया है कि किसान फसल बीमा के टोल फी नंबर 14447, कृषि विभाग के कार्यालयों,  जिला व फसल बीमा कम्पनी के जिला व तहसील स्तरीय कार्यालयों तथा राजस्व लेखपालों को अपनी शिकायत 72 घंटे के भीतर दर्ज करा सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top