बहराइच कोटेदार पुत्र की दबंगई से कार्डधारक परेशान किया प्रदर्शन

Time India News 11
0

 


जिला बहराइच विकास खण्ड तेजवा पुर के ग्राम पंचायत तमाजपुर गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सराय मेहराबाद की अगुवाई में डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। सभी का कहना है कि कोटेदार और उसके पुत्र द्वारा कम खाद्यान्न दिया जा रहा है। विरोध करने पर मारपीट की जा रही है। सभी ने दूसरा कोटा चयन करवाने की मांग की है।तेजवापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत तमाजपुर टेपर के ग्रामीण शनिवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। सभी ने ग्राम प्रधान संज्ञा तिवारी के प्रतिनिधि पीयूष त्रिपाठी के अगुवाई में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि टेपर तमाजपुर का कोटा पड़ोसी गांव तमाचपुर निवासी चमेला देवी के यहां है। सभी का कहना है कि प्रति माह कम खाद्यान्न देने और चीनी भी नहीं दिया विरोध करने पर कोटेदार के पुत्र द्वारा मारपीट की जाती है। पुत्र महिलाओं से मारपीट तक करने लगता है। ऐसे में कोटा का चयन गांव में ही करवाए जाने की मांग की। साथ ही त्योहार को देखते हुए सभी कार्ड के हिसाब से खाद्यान्न देने की बात कही। महिलाओं का कहना है कि गांव में कोटा चयन से उन सभी को लाभ मिलेगा। इस दौरान सुरेंद्र कुमार जगत राम,और महिलाओं समेत अन्य लोग मौजूद रहे।,,,,





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top