पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र गोण्डा अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा जनपद बहराइच के थाना नानपारा का किया गया औचक निरीक्षण

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच

पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र गोण्डा  अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा थाना नानपारा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्पडेस्क पर प्रार्थना पत्रों की पेंडेंसी की समीक्षा की गई व सभी प्रार्थना पत्रों को रजिस्टर पर चढ़ाकर उन पर विधिवत कार्यवाही के उपरांत फीडबैक लेने के लिए थाना प्रभारी को आदेशित किया गया। साथ ही महिला आगंतुकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था तथा शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। माल मुकदमाती को क्रमवार तथा वर्षवार लगाने के लिए बताया गया एवं आकस्मिक रूप से पुराने मालों को खोज कर दिखलाने के लिए बताया गया और निस्तारित प्रार्थना पत्रों में फोन करके फ़ीडबैक लिया गया। मैस में साफ-सफाई तथा एक फिक्स मेनू के तहत खाना बनाने के लिए कहा गया। थाने पर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई एवं उनमें से लंबित गंभीर अपराधों में त्वरित खुलासे हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी,क्षेत्राधिकारी नानपारा  राहुल पाण्डेय तथा प्रभारी निरीक्षक नानपारा मौजूद रहे।


कल दिनांक 09.02.2024 की शाम को थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना को देखते हुये थाने के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को क्षेत्र में सतर्कता रखते हुये भ्रमणशील रहने के तथा संदिग्धों की चेकिग करने के कड़े दिशा निर्देश दिये गये।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top