ग्राम सचिवालय में बी सी सखी के भी बैठने के लिए उपलब्ध करायी जाय जगह केशव प्रसाद मौर्य

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच

लखनऊ: 21 फरवरी, 2024 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बी सी सखियों को ग्राम सचिवालय में बैठने हेतु जगह उपलब्ध कराने हेतु दिये गये दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। बी०सी० सखियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय समावेशन एवं वित्तीय सेवाओं को द्वार पर उपलब्ध कराये जाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।शासन द्वारा पूर्व में ही बी० सी० सखी के लिये भी ग्राम सचिवालय में जगह उपलब्ध कराये जाने निर्देश दिये गये है।
ग्राम विकास आयुक्त श्री जी एस प्रियदर्शी ने बताया कि बी ० सी० सखी द्वारा वित्तीय सेवाओं सम्बन्धी यह कार्यक्रम सी० एम० डैशबोर्ड दर्पण से जुड़ा हुआ है तथा जनपदों की मासिक रैंकिंग हेतु महत्वपूर्ण संकेताक है।इस सम्बन्ध में   उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा दिये गये निर्देशों व पूर्व में जारी दिशा निर्देशों का हवाला देते हुए  राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मिशन निदेशक श्रीमती दीपा रंजन द्वारा समस्त जिला अधिकारियों व मुख्य विकास अधिकारियों  को परिपत्र  जारी करते हुए अपेक्षा की गयी है कि वह बी० सी० सखी के लिये भी ग्राम सचिवालय में जगह उपलब्ध कराये जाने संबंधी में शासनादेश  का अनुपालन सुनिश्चित किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करना सुनिश्चित करें। इस सम्बन्ध में समस्त जनपदो के उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला पंचायत राज अधिकारियो को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top