विधानसभा के सदस्यों को 11 फरवरी को अयोध्या भगवान राम के दर्शन कराने के लिए 10 लग्जरी बसे उपलब्ध करायेगा परिवहन निगम दयाशंकर सिंह

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच

लखनऊ: 08 फरवरी, 2024
प्रदेश सरकार, उ0प्र0 विधानसभा के समस्त सदस्यों को भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या धाम का दर्शन करायेगी। 11 फरवरी को परिवहन निगम द्वारा 10 सुपर लक्जरी/प्रीमियम बसें मा0 सदस्यों को ले जाने के लिए विधानभवन के गेट संख्या-1 व 03 के सामने प्रातः 08ः15 बजे उपलब्ध रहेंगी। परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने उ0प्र0 परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को बसों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।
परिवहन मंत्री ने निर्देश दिये कि अयोध्याधाम के दर्शन कराने वाली उक्त बसों की बाहरी व आंतरिक सफाई बेहतर रहनी चाहिए, पर्दे लगे होने चाहिए। बसों में सुरक्षा के दृष्टि से अग्निशमन यंत्र अवश्य रहे। साथ ही फस्ट एड किट उपलब्ध रहे। बसों मंे रामधुन भी अवश्य बजे। चालक/परिचालक व्यवहार कुशल हों एवं बस में रहे। साथ ही वर्दी में नेम प्लेट जरूर लगा होना चाहिए।
परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की पुरातन संस्कृति एवं धार्मिक परम्पराओं को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा हैै। इसी क्रम में धार्मिक एवं पौराणिक नगरी अयोध्या को सजाने एवं संवारने का कार्य किया जा रहा है और मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम का भव्य व दिव्य मंदिर बनाया जा रहा है। 22 जनवरी को रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही पूरे देश दुनिया के लाखो श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। अपने साथ अयोध्या के गौरवशाली इतिहास और परम्परा को ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना के नेतृत्व में श्रीराम लला के दर्शन का सौभाग्य मिला है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top