ईवीएम व वीवी पैट प्रदर्शन केन्द्र का डीएम ने किया शुभारम्भ

Time India News 11
0

 


बहराइच 10 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग के ई.वी.एम. (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) तथा वी.वी. पैट हेतु व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश के अनुपालन में ई.वी.एम. व वी.वी. पैट की जागरूकता के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट में स्थापित किये गये ई.वी.एम. व वी.वी. पैट प्रदर्शन केन्द्र का जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा शुभारम्भ किया गया। डीएम ने प्रदर्शन केन्द्र पर तैनात कार्मिकों को निर्देश दिया कि प्रदर्शन केन्द्र में आने वालों को ईवीएम पारदर्शिता के सम्बन्ध में जागरूक भी किया जाय। उल्लेखनीय है कि जनपद में कलेक्ट्रेट सहित समस्त तहसील मुख्यालयों पर ई.वी.एम. (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) तथा वी.वी. पैट प्रदर्शन केन्द्र स्थापित किये गये हैं। डीएम ने जनपद वासियों विशेषकर 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं से अपील की है कि जनपद में स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केन्द्रों पर पहुंचकर ईवीएम संचालन की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित किये गये ई.वी.एम. व वी.वी. पैट प्रदर्शन केन्द्र के माध्यम से जिलाधिकारी के जनता दर्शन में आने वाले फरियादियों को ई.वी.एम. व वी.वी. पैट के प्रयोग के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्वत, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, प्रशिक्षु पीसीएस ज्योति चौरसिया व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top