डीएम-एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनी शिकायतें

Time India News 11
0

 


टाइम इंडिया न्यूज 11 यूपी बहराइच

बहराइच 23 दिसम्बर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवसों का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने थाना रिसिया का निरीक्षण कर मौजूद फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में 12 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए थे जिसमें से 01 का मौके पर निस्तारण किया गया। पुलिस व राजस्व की दो संयुक्त टीमें निस्तारण के लिए भेजी गयी।
समाधान दिवस के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने समाधान दिवस पंजिका का अवलोकन कर पूर्व में निस्तारित किये गये प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण का भी जायजा लिया। डीएम व एसपी ने मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं की गंभीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए उन्हें न्याय दिलाया जाय। डीएम ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि थानों व तहसीलों में अपनी समस्या लेकर आने वाले फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाया जाय। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर आनन्द कुमार राय, प्रभारी थानाध्यक्ष कन्हैया प्रसाद तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

By...नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top