बहराइच अवैध संचालन के लिए 05 बसों के विरूद्ध हुई कार्रवाई

Time India News 11
0

 


बहराइच 21 दिसम्बर। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ओ.पी. सिंह ने बताया कि जनपद में 15 से 31 दिसम्बर 2023 तक संचालित द्वितीय सडक सुरक्षा पखवाड़ा अन्तर्गत सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) देवीपाटन मण्डल गोण्डा के निर्देश पर बहराइच-कटाहीघाट-बैरीघाट सम्बद्ध मार्ग पर अवैध संचालित वाहनों के विरूद्ध की गई प्रवर्तन की कार्यवाही के दौरान 03 बसो को बन्द किया गया एवं 02 बसो का चालान किया गया है। प्रवर्तन की कार्यवाही में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) राजीव कुमार, यात्री/मालकर अधिकारी अवधराज गुप्ता तथा प्रवर्तन दल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top