बहराइच प्रभारी मंत्री ने एक मुश्त समाधान योजना के प्रचार वाहनों को किया रवाना

Time India News 11
0

 


बहराइच 10 नवम्बर। शासन द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु 08 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2023 तक लागू की गयी एक मुश्त समाधान योजना के प्रति आम जन में जन जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से प्रदेश के मा. मंत्री, मत्स्य/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच डॉ. संजय कुमार निषाद ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर. व अन्य के साथ कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारियों सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर अधीक्षक अभियन्ता सुरेश कुमार ने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना के प्रथम चरण 08 नवम्बर से 30 नवम्बर, द्वितीय चरण 01 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तथा तीसरा चरण 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक संचालित होगा। एकमुश्त समाधान योजना के तहत समस्त विद्युत भार के एलएमवी-1 (घरेलू), एलएमवी-2 (वाणिज्यिक), एलएमवी-4बी (निजी संस्थान), एलएमवी-5 (निजी नलकूप) एवं एलएमवी-6 (औद्योगिक) उपभोक्ताओं को सरचार्ज राशि पर अधिकतम 100 प्रतिशत की छूट प्रदान की गयी है। साथ ही उपभोक्ताओं को उनके बकाये पर किश्तों में भुगतान की सुविधा का विकल्प भी दिया गया है।
अधी.अभि. श्री कुमार ने बताया कि योजना के अन्तर्गत विद्युत चोरी के प्रकरणों में सम्मिलित व्यक्तियों को एकमुश्त भुगतान या किश्तों के माध्यम से अपने जुर्माने की राशि के निस्तारण पर छूट का अवसर प्रदान किया गया है। एक किलोवाट तक भार वाले उपभोक्ता द्वारा प्रथम एवं द्वितीय चरण में पूर्ण भुगतान पर सरचार्ज राशि में 100 प्रतिशत की छूट तथा तीसरे चरण में 80 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसी प्रकार प्रथम एवं द्वितीय चरण में 12 किश्तों में भुगतान पर 90 प्रतिशत तथा तृतीय चरण में 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसी प्रकार 01 किलोवाट से अधिक भार वाले उपभोक्ताओं को प्रथम चरण में पूर्ण भुगतान पर 90 प्रतिशत, द्वितीय में 80 तथा तृतीय चरण में 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top