उत्तर प्रदेश आरडीएसएस योजना को धरातल पर उतारने के लिए कार्यों में तेजी लाई जाय

Time India News 11
0

 




Timeindianews11UP...

लखनऊ: दिनांक: 19 जुलाई, 2023उ0प्र0 पावर कारपोरेशन अध्यक्ष एम0 देवराज ने आज शक्ति भवन में आर0डी0एस0एस0 योजना में चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुये उसमें तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहाकि इस योजना से प्रदेश की विद्युत व्यवस्था में बहुत बेहतर सुधार होने है इसलिये इसको निर्धारित समय से पूर्ण करने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य सुनिश्चित किये जाये। उन्होंने पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र सुधार योजना (आर0डी0एस0एस0) के कार्यों में तेजी लाने के लिये आज  अधिकारियों के साथ कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
यह योजना वितरण कम्पनियॉ की परिचालन क्षमता और वित्तीय स्थिरता में सुधार लाने पर लक्षित है। भारत सरकार के सहयोग से यू0पी0 की विद्युत व्यवस्था को और सृदृढ़ करने का कार्य इस योजना के माध्यम से किया जा रहा है। जिस पर 13632 करोड़ रूपये का व्यय का अनुमान है। इस योजना में 2024-25 तक 12 से 15 प्रतिशत  तक वाणिज्यिक हानियों को कम करने का लक्ष्य तय किया गया।
इस योजना के अन्तर्गत यूपी के सभी पॉचों डिस्काम को 29 पैकेज प्रदान किये गये है। सभी पॉचों डिस्काम में प्रोजेक्ट कार्यों की शुरूआत हो चुकी है। इसके अन्तर्गत पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के आठ कलस्टर के लिये 3842.41 करोड़, मध्यांचल के लिये 3303.70 करोड़ रूपये, पश्चिमांचल के लिये 2764.33 करोड़ रूपये, दक्षिणांचल के लिये 3247.07 करोड़ रूपये तथा केस्को के लिये 474.73 करोड़ रूपये आवंटित किये गये है।


अध्यक्ष ने आज पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल, दक्षिणांचल तथा केस्को में योजना के अन्तर्गत चल रहे कार्यो की वृहद समीक्षा की तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहाकि निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण हो इसके लिये लगातार मानीटरिंग की जाये।
जवाहरपुर एवं ओबरा परियोजना के निर्माण में तेजी लाने हेतु आज निर्माण में लगी कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ भी अध्यक्ष ने शक्ति भवन में समीक्षा बैठक की। इस बैठक में कोरियन कम्पनी दूशान एवं अन्य कम्पनी के प्रतिनिधियों से कार्य में विलम्ब के लिये गंभीर असन्तोष व्यक्त करते हुये कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहाकि परियोजना के निर्माण में हो रहे विलम्ब से प्रदेश की विद्युत उपलब्धता बढ़ाने में कठिनाई होती है। आगामी महीनों में गर्मी बढ़ेगी ऐसी स्थिति में विद्युत उपलब्धता बढ़ाने हेतु उत्पादन ईकाइयों का समय से उत्पादन शुरू करना आवश्यक है।

By...Naseem khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top