बहराइच महर्षि बालार्क चिकित्सालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

Time India News 11
0


 Timeindianews11UP...

बहराइच 20 जुलाई। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर चिकित्सालय भवन की साफ-सफाई व्यवस्था का जायज़ा लेने के साथ-साथ पंजीकरण काउण्टर, पैथालॉजी, चिल्ड्रेन वार्ड, बी.एस.एल. लैब, ओ.पी.डी., इमरजेन्सी वार्ड, चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों व अन्य कक्ष कक्षों का निरीक्षण कर मरीज़ों एवं उनके साथ तीमारदारों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए मौजूद अधिकारियों को मरीज़ों एवं तीमारदारों की सुविधा के दृष्टिगत व्यवस्थाओं में सुधार लाकर शासन की मंशानुरूप आमजनमानस को चिकित्सकीय सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिये।



पंजीकरण काउण्टर के निरीक्षण के दौरान यहां पर आने वाले मरीज़ों की संख्या के अनुपात में उपलब्ध व्यवस्थाओं को नाकाफी बताते हुए सम्बन्धित स्टाफ तथा मरीज़ों की सुविधाओं के लिए विस्तार देने के निर्देश दिये। पैथालॉजी के निरीक्षण के दौरान यहां पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि पैथालॉजी को और एडवान्स बनाते हुए समयबद्धता के साथ मरीज़ों को जांच रिपोर्ट दी जाय। मैटरनिटी विंग के निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रसव कक्ष, एसएनसीयू, केएमसी वार्ड, सर्जिकल वार्ड इत्यादि का निरीक्षण करते हुए मरीज़ों एवं तीमारदारों से वार्ता कर चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने निर्देश दिया मैटरनिटी विंग में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था को और बढ़ाया जाय।
इमरजेन्सी वार्ड, माइनर ओ.टी. तथा वार्डों के निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि आवश्यकता के अनुसार ए.सी. को बढ़ाया जाय। डीएम ने चिल्ड्रेन वार्ड के निरीक्षण के दौरान एन.आर.सी., पी.आई.सी.यू. व ओ.पी.डी. का निरीक्षण कर मौजूद चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम ने मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री को सफाई व्यवस्था में और सुधार लाये जाने का निर्देश दिया तथा चिकित्सालय में स्थापित फायर टेण्डर्स का सत्यापन कराकर यह सुनिश्चित कराया जाय कि सभी क्रियाशील रहें।


  By...Naseem khan


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top