बहराइच पौधरोपण स्थलों का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण वर्ष 2019 व 2020 में हुए पौधरोपण की प्रगति पर जताया संतोष

Time India News 11
0

 


Timeindianews11UP...

बहराइच 21 जुलाई। वित्तीय वर्ष 2023-24 अन्तर्गत वर्षा ऋतु में वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2023 को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग, उ.प्र. शासन अनिल कुमार सागर ने आन्दोलन-2023 हेतु पौधरोपण के लिए चयनित किये गये स्थानों पर की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।
भ्रमण के दौरान नोडल अधिकारी ने सर्वप्रथम ब्लाक तेजवापुर अन्तर्गत मुख्य कार्यक्रम हेतु चयनित स्थल कटहा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके उपरान्त नोडल अधिकारी ने कैसरगंज रेंज के अंतर्गत मलूकपुर का निरीक्षण किया तथा विगत वर्षों 2019 व 2020 में कराए गए वृक्षारोपण का निरीक्षण करते हुए पौधों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। नोडल अधिकारी ने यहॉ पर स्वयं भी पौध रोपित किया तथा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि रोपित किये गये पौधों की सुरक्षा को सर्वाेपरि रखा जाय।
 इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच संजय शर्मा, उप प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच अजीत प्रताप सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी नानपारा अशोक कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी कैसरगंज अभिषेक सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी बहराइच मोहम्मद साकिब, सुरक्षा प्रभारी, वन सुरक्षा प्रभारी दीपक सिंह मौजूद रहे।

By...Naseem khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top