उत्तर प्रदेश छुट्टा गोवंश की देखभाल हेतु 01 अरब 25 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत

Time India News 11
0

 


Time india news 11 UP...

लखनऊ: 21 जुलाई, 2023 उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के छुट्टा गोवंश की देखभाल हेतु 01 अरब 25 करोड़ रूपये की धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष में द्वितीय किश्त के रूप में स्वीकृत की गई है। स्वीकृत धनराशि का व्यय अस्थाई गोवंश आश्रय की स्थापना, संचालन व संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण हेतु किया जायेगा। आवंटित धनराशि का उपयोग अधिकतम 30 रूपये प्रतिदिन की दर से प्रति गोवंश हेतु किया जाएगा।

इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए निदेशक, प्रशासन विकास पशुपालन विभाग को अस्थाई गोवंश आश्रय के सुचारू संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। शासनादेश में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि से अस्थाई गोवंश आश्रय की स्थापना, संचालन व संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण का कार्य कराए जाने एवं उसके अग्रतेर संचालन की पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित जिलाधिकारी की होगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा निराश्रित/बेसहारा गोवंश की समस्या के निराकरण के लिये उत्तर प्रदेश के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी स्थानीय निकायों यथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निकायों में अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना व संचालन नीति प्रख्यापित की गयी हैं, जिसके तहत संरक्षित छुट्टा गोवंश की देखभाल का निरन्तर कार्य किया जा रहा है।

By...Naseem khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top