उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा है कि प्रदेश के सभी अस्पतालों में हीटवेव (लू) से बचाव

Time India News 11
0

 


Timeindianews11UP

उत्तर प्रदेश सभी अस्पतालों में हीटवेव (लू) से बचाव हेतु सभी आवश्यक औषधियां, इंट्रावेनस फ्लूड्स, आइसपैक्स, ओरल रिहाइड्रेशन साल्ट्स इत्यादि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा सभी स्थानों पर शीतल पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। सभी चिकित्सा इकाइयों में चिकित्सकीय उपकरणों की क्रियाशीलता एवं उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है !
उन्होंने कहा है कि आई0ई0सी0 की सामग्री जन सामान्य को जागरूक करने हेतु भेजी गई है और जनमानस को हीटवेव (लू) से बचाव हेतु आवश्यक उपायों के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है तथा निर्देशों का प्रभावी अनुश्रवण भी किया जा रहा है। सिंह ने कहा कि सभी जिला अधिकारियों/मण्डल आयुक्तों तथा स्वास्थ्य अधिकारियों को गर्मी से बचाव तथा गर्मी कारण उत्पन्न होने वाले रोगों के प्रबंधन हेतु  विस्तृत दिशा-निर्देश समय-समय पर भेजे गये हैं। उन्होंने कहा कि निर्देशों के अनुपालन में कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। यदि किसी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा कोई लापरवाही सामने आती है तो सम्बंधित की जवाबदेही तय करके कार्रवाई की जायेगी। सिंह आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मांडविया को हीटवेव के संबंध में 7 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के प्रमुखों की वर्चुअली समीक्षा बैठक में प्रदेश सरकार की तरफ से वर्चुअली स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे थे।
बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 By...Naseem khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top