Timeindianews11UP
बहराइच चिकित्सा महासंघ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।इसी क्रम में जनपद बहराइच में दिनांक 20 जून से काला फीता बांधकर राजकीय कार्य संपादित हो रहा है तथा दिनांक 24 जून से 2 घंटे प्रातः 8:00 से 10:00 कार्य बहिष्कार की घोषणा की गई है सरकार द्वारा लंबित मांगों में प्रमुख रूप से 1-मेडिकल कॉलेज में विभिन्न पदों पर बिना पद सृजित किए पैरामेडिकल स्टाफ को समायोजित किया जा रहा है जबकि नए पद सृजित हो।
2- विगत वर्ष स्थानांतरण के में विभागीय लापरवाही के कारण दांपत्य नीति विकलांग व गंभीर बीमारी मान्यता प्राप्त संघों के पदाधिकारीयो के स्थानांतरण में नीति विरोध कार्य हुआ ऐसा नहीं होना चाहिए और जो किसी कारण से स्थानांतरण हो गए हैं उनकी पुनः बहाली हो।
3- विगत 2 वर्षों में विभाग के किसी संगठनों से शासन व महानिदेशालय स्तर पर वार्ता नहीं किया गया जिसके कारण विभाग में अधिकारी कर्मचारी के संगठनों को अनेक वित्तीय/गैर वित्तीय मांगे लंबित है अतः महासंघ की उक्त मांगों का यथा समय निर्णायक निर्णय नहीं लिया गया तो 20 जून 2023 से काला फीता बांधकर व 24 जून से प्रातः 8:00 से 10:00 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा। तदुपरांत प्रांतीय नेतृत्व के आदेश पर अग्रिम कार्यवाही जारी रहेगी।उपरोक्त के क्रम में आज जनपद बहराइच के समस्त ब्लाकों में काला फीता बाँध कर राजकीय कार्य सम्पादित किया गया ,सुमुख पाठक जिलाअध्यक्ष,प्रेम प्रकाश सिंह,जिला मंत्री
{ डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जनपद बहराइच}


