बहराइच 21 जून को आयोजित होगा जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में किसान दिवस

Time India News 11
0

 


Timeindianews11 उत्तर प्रदेश 

बहराइच 15 जून। शासन के निर्देशानुसार जनपद के किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवसों की श्रृंखला अन्तर्गत 21 जून 2023 को अपरान्ह 03ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया जायेगा तथा कृषक उत्पादक संगठनों (एफ.पी.ओ.) द्वारा कराये गये कार्यों की समीक्षा की जाएगी। डीएम मोनिका रानी ने सभी सम्बन्धित कृषि एवं एलाइड विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विभाग से संबंधित योजनाओं की अद्यतन सूचनाओं के साथ किसान दिवस में प्रतिभाग करेंगे तथा विभागीय योजनाओं से सम्बन्धित प्रचार साहित्य भी किसानों उपलब्ध करायेंगे।


By...नसीम खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top