बहराइच एडीजे/सचिव ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

Time India News 11
0

 

Timeindianews11:bahraich.up

बहराइच 07 मई। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के सचिव विराट शिरोमणि द्वारा शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक राजेश कुमार यादव, जेलर आनन्द कुमार शुक्ल, डिप्टी जेलर देवकांत वर्मा व शेषनाथ यादव डिप्टी उपास्थित पाए गये। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक कारागार राजेश यादव द्वारा बताया गया कि जिला कारागार में जनपद बहराइच के निरुद्ध बंदियों की संख्या 907 है। जिसमें पुरुष बदियों की संख्या 860 व महिला बंदियों की संख्या 47 है। नेपाली बंदियों की संख्या 41, प्रशासनिक बंदियों की संख्या 10, कारागार अस्पताल में भर्ती बंदियों की संख्या 11, अल्पवयस्क बंदियों की सं. 30, महिला बेटियों के साथ निरुद्ध बच्चों की संख्या 07 है।
सचिव श्री शिरोमणि द्वारा कारागार अस्पताल बैरक 10ए, बच्चा बैरक 10बी व 10सी, महिला बैरक व पाकशाला का निरीक्षण किया गया। पाकशाला के निरीक्षण में भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुरूप बनता हुआ पाया गया। जेलर द्वारा बताया गया कि दोपहर के भोजन में सब्जी, चावल व चने की दाल दी गयी है। शाम के भोजन में रोटी, अरहर की दाल, चावल एव माह मई व जून में मा. उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये आदेश के अनुपालन में लू से बचने हेतु बंदियों के लिये आम का पना तैयार करते हुए गया। पाकशाला की साफ-सफाई उचित पायी गयी।

By...Naseem khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top