कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर डीएम ने नामांकन व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

Time India News 11
0

 


Timeindianews11Bahraich

बहराइच 02 फरवरी। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के नामांकन हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार, प्रभारी सीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय व अन्य अधिकारियों के साथ नगर पालिका परिषद बहराइच के अध्यक्ष एवं सभासद पद हेतु कलेक्ट्रेट परिसर तथा परिसर में अवस्थित नामांकन कक्षों में नामांकन के लिए की गई व्यवस्थाओं तथा सुरक्षा के दृष्टिगत की गई बैरीकेटिंग व्यवस्था का जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद बहराइच अन्तर्गत अध्यक्ष पद हेतु कलेक्टेªट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष, वार्ड सं. 01 से 06 के लिए सीआरओ कोर्ट, वार्ड सं. 07 से 12 के लिए नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट, वार्ड सं. 13 से 18 के लिए न्यायालय अति. मजि. पूर्वी भाग, वार्ड सं. 19 से 24 के लिए न्यायालय अति. मजि. पश्चिमी भाग, वार्ड सं. 25 से 29 के लिए एडीएम कोर्ट तथा वार्ड सं. 30 से 34 के लिए न्यायालय विनियमित क्षेत्र नामांकन स्थल निर्धारित है।

         

By...Naseem khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top