यूपी निकाय चुनाव: अप्रैल में बजेगा नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव का बिगुल, आयोग ने जारी किया

Time India News 11
0

 

 

Timeindianews11Bahraich

निकाय चुनाव का बिगुल अप्रैल महीने में नगर पालिका व नगर पंचायत चुनाव के लिए बज जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशन पर कार्यक्रम का आदेश भी जारी कर दिया है।नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव के लिए अब ज्यादा इंतजार नही करना है। अप्रैल महीने में नगर पालिका व नगर पंचायत चुनाव के लिए बिगुल बज जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कार्यक्रम का आदेश जारी कर दिया है। जिसके अनुसार अप्रैल महीने के पहले दिन निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन होगा। इसके बाद नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद निकाय चुनाव को लेकर आयोग से आचार संहिता लागू होगी। शुक्रवार को नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कार्यक्रम आदेश जारी किया गया है। जिसमें नगरीय निकाय चुनाव को लेकर ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली व प्रकाशन से लेकर अंतिम प्रकाशन तक का कार्यक्रम तय किया गया है, अब अलग तारीख अवधि के बीच प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा।एक अप्रैल को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद आदर्श आचार संहिता लागू होगी और निकाय चुनाव का बिगुल बज जाएगा। बता दें कि नगर निकाय में आरक्षण को लेकर दिसंबर 2022 में चुनाव टल गया था, इसलिए नगरीय निकायों में प्रशासक तैनात है। निकाय चुनाव को लेकर लोगों को बेसब्री से इंतजार है।निकाय चुनाव को लेकर जारी कार्यक्रम के अनुसार ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 10 मार्च, ड्राफ्ट के रूप में निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावे एवं आपत्तियों का प्राप्त करना 11 से 17 मार्च तक, दावा एवं आपत्तियों का निस्तारण 18 से 22 मार्च तक, दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूचियों पंडुलपियों की तैयारी तथा पूरक सूची-1 में समाहित करने की तिथि 23 से 31 मार्च तक, अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए प्रकाशन एक अप्रैल को होगा।

By...Naseem khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top