बहराइच अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करें एसडीएमः जिलाधिकारी

Time India News 11
0

 


Timeindianews11Bahraich

बहराइच 28 मार्च। कर-करेत्तर वसूली तथा राजस्व कार्यो की मासिक समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने राजस्व व सेल्स टैक्स विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद में संचालित ईंट भट्ठों की संयुक्त रूप से जांच करें। डीएम डॉ. चन्द्र ने निर्देश दिया कि जांच के दौरान नियम विरूद्ध संचालित भट्ठों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें नियमित किया जाय। डीएम ने सचेत किया कि यदि किसी तहसील अन्तर्गत नियम विरूद्ध भट्ठों का संचालन पाया जाता है तो सम्बन्धित तहसीलदार, नानयब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल के साथ-साथ वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों के विरूद्ध कठोर काईवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने तहसीलों को यह भी निर्देश दिया कि चरागाहों में गो आश्रय स्थल में संरक्षित गौवंशो के लिए हरा चारा बुआया जाय। लम्बित सन्दर्भो का समय से निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय ताकि किसी भी दशा में डिफाल्टर की श्रेणी में न आने पाये। 
डीएम डॉ. चन्द्र ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि मिट्टी के अवैध खनन पर प्रभावी कार्यवाही करें। मिट्टी के अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश के लिए व्यापक स्तर पर प्रवर्तन की कार्यवाही की जाय तथा इसके लिए ग्राम स्तर के विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दें। उन्होंने कहा कि मिट्टी के अवैध खनन में शामिल लोगों पर अर्थ दण्ड लगाने के साथ-साथ नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही भी की जाय। राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये गये कि 5 वर्ष से अधिक अवधि के लम्बित वादों के निस्तारण हेतु अभियान संचालित किया जाए। बैठक के दौरान डीएम डॉ. चन्द्र ने बैंक देय, विद्युत, परिवहन, वानिकी, अलौह खनन, मण्डी, वाणिज्य कर, भू-राजस्व, स्टाम्प तथा निबन्धन व आबकारी इत्यादि मदों के प्रगति की समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। 
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, अपर जिलाधिकारी मनोज, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह, महसी के संजय कुमार, पयागपुर के दिनेश कुमार, मिहींपुरवा (मोतीपुर) ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, तहसीलदारगण व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे। 
   

By...Naseem khan


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top