बहराइच विद्युत कर्मियों की हड़ताल के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने विभागीय अधिकारियो के साथ की बैठक

Time India News 11
0

  Timeindianews11Bahraich

 बहराइच 18 मार्च। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश द्वारा बिजली कर्मचारियों एवं अभियन्ताओं की मांगों के सम्बन्ध में की जा रही सांकेतिक हड़ताल के दृष्टिगत जनपद में विद्युत केन्द्रों/उप केन्द्रों पर विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित कराए जाने एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित चैम्बर में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने विद्युत एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया जिले में विद्युत आपूर्ति बनाएं के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

By...Naseem khan

बैठक के दौरान डीएम डॉ. चन्द्र ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता सुरेश कुमार, विभिन्न वितरण खण्ड के अधिशासी अभियन्ताओं व अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि हड़ताल के दौरान विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने हेतु माकूल बन्दोबस्त किये जाए। डीएम व एसपी ने कहा कि हड़ताल अवधि के दौरान आवश्यक सेवाओं विशेषकर चिकित्सालयों, जलापूर्ति से सम्बन्धित उपक्रमों, संचार संस्थानों आदि की विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार बाधा नहीं आनी चाहिए। डीएम ने कहा क़ि वैकल्पिक व्यवस्था के मद्देनज़र तैनात किए गए तकनिकी स्टाफ क़ि विद्युत केन्द्रों व उप केन्द्रों पर शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए  इस बात का प्रयास किया जाये क़ि विद्युत आपूर्ति में कोई व्यवधान उत्पन्न न होने पाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top