बहराइच कैसरगंज इलाकों में निराश्रित पशुओं की परेशानी से मिलेगी राहत

Time India News 11
0

 


बहराइच 25 फरवरी। जनपद बहराइच में निराश्रित गोवंशों, दुर्घटनाग्रस्त बड़े पशुओं के परिवहन हेतु जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा विधि विधान के साथ संयुक्त रूप से प्रमुख कैसरगंज संदीप कुमार सिंह बिसेन, उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल सहित क्षेत्रीय गणमान्य एवं संभ्रान्तजनों की उपस्थिति में कैसरगंज ब्लाक मुख्यालय प्रांगण से क्षेत्र पंचायत कैसरगंज द्वारा उपलब्ध करायी गयी कैटल कैचर मल्टी पर्पज वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि प्रदेश में निराश्रित गोवंशों का संरक्षण एवं संवर्द्धन मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वाहन की उपलब्धता से जिले में विशेषकर विकास खण्ड कैसरगंज में निराश्रित, बेसहारा एवं छुट्टा गोवंशों के संरक्षण में उपयोगी होगा।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा अजीत कुमार सिंह, कैसरगंज सर्वेश कुमार वर्मा,  जरवल सत्य प्रकाश पांडे, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेश कुमार चौधरी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी  आलोक कुमार मिश्रा, एडीओ कृषि प्रेम शंकर शाश्वत, एडीओ समाज कल्याण वैदेही रमन वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी नीलम वर्मा सहित अन्य कर्मचारी, अधिकारी, क्षेत्रीय गणमान्य एवं संभ्रान्तजन, समाजसेवी तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top