ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने अलीगढ़ ज़िले के जट्टारी उपकेन्द्र का किया निरीक्षण

Time India News 11
0



Timeindianews11Bahraich

लखनऊ: दिनांक: 06 फरवरी, 2023 चोरी छिपे बिजली का उपभोग करने वालो को चिन्हित कर उपभोक्ता बनाया जाय

उपभोक्ता अपना संपर्क नम्बर व ईमेल आईडी देकर विद्युत व्यवस्था को और आसान व बेहतर बनाने में सहयोग करें

इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को सही समय पर बिल, विद्युत विच्छेदन, ट्रिपिंग, अभियानों व कैंपों की जानकारी मिलेंगी और शिकायतों के निस्तारण में भी आसानी होगी केवाईसी अभियान के दौरान अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से संपर्क कर उनकी जानकारी अपडेट करने के निर्देश प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा जी ने अपने आगरा-मथुरा दौरे के दौरान आज अलीगढ़ के जट्टारी उपकेंद्र का  निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से मुलाक़ात की और उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना। उपस्थित जनसमूह को उन्होंने केवाईसी अभियान के बारे में जानकारी दी और केवाईसी कराने के फ़ायदे गिनाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विद्युत उपकेंद्रों पर 01 फ़रवरी से विद्युत उपभोक्ता पहचान अभियान प्रातः 08 बजे से शाम 08 तक चलाया जा रहा है। इस दौरान उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के प्रयास भी किए जा रहे हैं। नए उपभोक्ता भी बनाए जा रहे हैं। ख़ासतौर से ऐसे लोगों को चिन्हितकर उपभोक्ता बनाया जा रहा है, जो चोरी छिपे विद्युत का उपयोग तो कर रहे हैं लेकिन उपभोक्ता नहीं है।

ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने कहा कि उपभोक्ता अपना सही संपर्क नम्बर, सही जानकरी व ईमेल आईडी देकर विद्युत व्यवस्था को और आसान व बेहतर बनाने में सहयोग करें। इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को सही समय पर बिल, विद्युत विच्छेदन, ट्रिपिंग, अभियानों व कैंपों की जानकारी मिलेंगी और शिकायतों के निस्तारण में भी आसानी होगी। उपभोक्ता विभाग की वेबसाइट ूूूण्नचमदमतहलण्पद पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी अपडेट कर सकते है। इसके लिए टोल फ्री नं0-1912 पर भी संपर्क कर सकते है।

श्री ए0के0 शर्मा ने अधिकारियो को निर्देश दिए कि केवाईसी अभियान के दौरान अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से संपर्क कर उनकी जानकारी अपडेट करें। बिजली चोरी की रोकथाम के लिए अपने अपने क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाये। उपभोक्ताओं को सही बिल देकर, बिल का समय से भुगतान करायें, बकायेदारों से सख्ती कर बकाया वसूली की भी कार्यवाही करंे।

उन्होंने इस दौरान डेली लॉग बुक, कंट्रोल पैनल तथा केवाईसी रजिस्टर का भी निरीक्षण किया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top