बहराइच निराश्रित महिला पेंशन लाभाथियों के आधार व मोबाइल नम्बर का होगा प्रमाणीकरण

Time India News 11
0


 Timeindianews11Bahraich

बहराइच 09 जनवरी। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि शासन द्वारा निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थियों का शत-प्रतिशत आधार प्रमाणीकरण एवं आधार सीडिंग कराये जाने के निर्देश दिये गये है। इस सम्बन्ध में डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र ने जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों व खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता के इस कार्यक्रम से आच्छादित सभी लाभार्थियों का शत-प्रतिशत आधार व मोबाइल नम्बर प्रमाणीकरण कराये जाने हेतु अधीनस्थ लेखपालों, ग्राम सचिवों, ग्राम विकास अधिकारियों, पंचायत सहायकों, ग्राम प्रधानों, सभासदों, रोज़गार सेवकों के माध्यम से जन सुविधा केन्द्र/पंचायत भवन द्वारा एक सप्ताह में शत प्रतिशत आधार प्रमणीकरण की कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करें ताकि पेंशन योजना के लाभार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। डीएम डॉ. चन्द्र द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह को भी निर्देश दिये गये हैं कि सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर निराश्रित महिला पेंशन योजना के शत-प्रतिशत लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण एवं आधार सीडिंग कराना सुनिश्चित करें।

By...Naseem khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top