मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने में अपना सहयोग देने की जिम्मेदारी निभाएं

Time India News 11
0

 




लखनऊ : दिनांक : 25 जनवरी, 2023 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुधवार को प्रदेश स्तरीय 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का उद्घाटन श्री सूर्यपाल गंगवार, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी लखनऊ द्वारा इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस बार मतदान की थीम ‘‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’’ रखा गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के युवा मतदाताओं व नये मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि नई ऊर्जा के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपना सहयोग देने की जिम्मेदारी को निभाएं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है ऐसे पात्र लोगों को जागरूक कर मतदाता पहचान पत्र बनवाने हेतु प्रेरित करें। वोट देना लोकतंत्र की आधारशिला है। सभी लोग मतदान करने की प्रक्रिया के साथ जुड़कर लोकतंत्र में अपना सहयोग प्रदान करें।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश श्री रत्नेश सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 से आयोग की स्थापना दिवस को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं को तीन बातों का ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता अपने नाम को वोटर लिस्ट में अपडेट रखें और वोट डालने अवश्य जाएं। वोट किसी के भय या दबाव में न डालें। उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं को वोट की अहमियत बताते हुए कहा कि अपने वोट का सही इस्तेमाल कर देश व प्रदेश के विकस में भागीदार बनें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top