प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सभी राजकीय मेडिकल कालेज में नर्सिंग कोर्स चलाये जाने की योजना

Time India News 11
0


 Timeindianews11Bahraich

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2017 से चिकित्सा क्षेत्र में तेजी से सुधार हुआ है। प्रदेश में पहले जहां हर बड़ी बीमारी का उपचार राजधानी या अन्य बड़े शहरों में ही होता था वहीं अब कई बड़े ऑपरेशन व इलाज जनपद या मण्डल पर  भी मुमकिन हो पा रहा है। इसमें आयुष्यमान योजना का काफी योगदान है। उन्होंने कहा कि हमने प्रगति की है लेकिन अभी और काम करना होगा। प्रदेश के 75 जनपदों में मेडिकल कालेज खोले जाने के मुख्यमंत्री जी के निदेश के क्रम में 65 मेडिकल कालेज बन चुके हैं और यहा पर पढ़ाई भी प्रारम्भ हो गयी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिकित्सकीय सुविधाए काफी सुदृढ़ हुई हैं।
उप मुख्यमंत्री आज गोमती नगर विभूति खण्ड स्थित होटल मेरियट में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा की उत्कृष्टता के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित प्राइवेट सेक्टर पार्टनरशिप्स फार हेल्थकेयर एक्सीलेन्स पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एक महत्वपूर्ण विषय है। प्रदेशवासियों के अच्छे स्वाथ्य से ही देश और प्रदेश आगे बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज प्रदेश का पैमाना बदला है। सरकार अपराध एवं भष्टाचार पर जीरो टाँलरेन्स की नीति पर काम कर रही है। आज प्रदेश में कानून का राज्य है, जिसका परिणाम है कि आज बड़ी संख्या में निवेशक प्रदेश में निवेश के लिए तैयार है।



By...Naseem khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top