उत्तर प्रदेश खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण कल से 16 जनवरी, 2023 के मध्य कराया जाएगा

Time India News 11
0

 

वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी पात्र लाभार्थी अनुमन्य वस्तुओं की प्राप्ति से वंचित न रहे

-खाद्य आयुक्त,  सौरभ बाबू
लखनऊः 05 जनवरी, 2023 प्रदेश के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को माह जनवरी, 2023 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत माह नवंबर, 2022 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 06 जनवरी, 2023 से 16 जनवरी, 2023 के मध्य कराया जाएगा। इस योजना के तहत आवश्यक वस्तुओं के वितरण की अवधि में अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किलोग्राम खाद्यान्न दिया जायेगा। जिसमें 14 किलोग्राम गेहूं तथा 21 किलोग्राम चावल का वितरण होगा। पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति यूनिट का वितरण लाभार्थियों में सुनिश्चित कराया जाएगा। जिसमें 02 किलोग्राम गेहूँ तथा 03 किलोग्राम चावल का वितरण होगा।
      यह जानकारी प्रदेश के खाद्य आयुक्त श्री सौरभ बाबू ने देते हुए बताया कि खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। दुकानदार अपनी उपलब्ध स्टाक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण की अंतिम तिथि 16 जनवरी, 2023 होगी। इस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न को प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल ओ0टी0पी0 वेरिफिकेशन के माध्यम से निःशुल्क वितरण


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top