कोई टाइटल नहीं

Time India News 11
0

 


Timeindianews11Bahraich

बहराइच 18 दिसम्बर। शासन के निर्देश पर जनपद में 19 से 25 दिसम्बर 2022 तक आयोजित होने वाले ‘‘सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर’’ कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, एसडीएम, बीडीओ, नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों व ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देश दिया है कि शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम सम्पन्न कराए जाएं।
डीएम डॉ. चन्द्र ने कहा कि केन्द्रीय लोक शिकायत निवारण प्रणाली में लम्बित लोक शिकायतों का निराकरण, स्टेट पोर्टल (आईजीआरएस) में प्राप्त लोक शिकायतों का निराकरण, ऑनलाइन सर्विस डिलीवरी की सेवाओं में वृद्धि लाए जाने के उद्देश्य से ‘‘सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. चन्द्र ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील मुख्यालय/पंचायत स्तर पर विशेष शिविर का आयोजन कर खतौनी, आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र, गोल्डेन कार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल, पेंशन स्वीकृति इत्यादि का वितरण सुनिश्चित कराया जाय।
डीएम डॉ. चन्द्र ने सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि सुशासन सप्ताह के मध्य प्रत्येक कार्यक्रमों में आजादी का अमृत महोत्सव का लोगो तथा जी-20 का लोगो अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाय। सर्विस डिलीवरी आवेदनों के निस्तारण सुशासन के क्षेत्र में किए गए नवाचारों को फोटोग्राफ्स तथा सुशासन सप्ताह के मध्य आयोजित की जाने वाली गतिविधियों को सुशासन सप्ताह हेतु विकसित किए गए पोर्टल पर अपलोड भी किया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर जिलाधिकारी मनोज, जिला स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।


By...Naseem khan



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Made with Love by

Pixy Newspaper 11 Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are availabl…
To Top